भाजपा प्रत्याशी विधायक योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में मांगे वोट ….
दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पुत्रवधू सिमरन उपाध्याय ने आलोक नगर जयपुर हाउस क्षेत्र में उनके समर्थन में वोट मांगे सिमरन उपाध्याय ने कहा कि अधिक से अधिक वोट देकर भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को विजई बनाएं इसके साथ ही योगेंद्र उपाध्याय के लिए जनता का समर्थन भी देखने को मिला सभी ने भारी मतों से योगेंद्र उपाध्याय को विजय बनाने की बात कही और भाजपा सरकार लाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर दक्षिण विधानसभा की प्रवासी प्रभारी अंजू मिश्रा और पूर्व महामंत्री स्नेह लता साबू भी उपस्थित रही, इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्या राधा शर्मा, रेनू गुप्ता, दीपिका, ज्योति चावला, रेनू गुप्ता, दीपक गुगलानी, अरुण चौधरी ने भी योगेंद्र उपाध्याय के लिए वोट करने की लोगों से अपील की।